राम सिंहासन राम अध्यक्ष और शैलेंद्र राम मंत्री निर्वाचित

 राम सिंहासन राम अध्यक्ष और शैलेंद्र राम मंत्री निर्वाचित

This image has an empty alt attribute; its file name is 26-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%A8-649x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A4%BE-1024x878.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 14-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%AE.jpg

सेवराई (गाजीपुर)। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन भदौरा का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में संपन्न हो गया। भदौरा ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कुल 3 पदों के लिए 157 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए राम सिंहासन राम 114 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार राय को 88 मतों से पराजित किया। मंत्री पद पर शैलेंद्र राम 99 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी शशिकांत सिंह को 52 मतों से पराजित किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार मौर्य ने 119 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी रामचंद्र राम से 21 मतों से विजयी घोषित किए गए। विजयी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी चंदन कुमार प्रजापति ने करते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। विकासखंड भदौरा के सहायक विकास अधिकारी शिवसकल सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। सफाई कर्मचारियों ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाओं से लाद दिया। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 प्रत्याशी थे। जिनमें राम सिंहासन राम को 114 मत, प्रमोद कुमार राम को 26 मत और धर्मेंद्र कुमार सिंह को मात्र 7 मतों से संतोष करना पड़ा। वही मंत्री पद पर शैलेंद्र राम को 99 मत, शशिकांत सिंह को 47 मत प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार मौर्य को 119 व रामचंद्र राम को 28 मत मिला।

You cannot copy content of this page