असलहा के साथ बदमाश गिरफ्तार

 असलहा के साथ बदमाश गिरफ्तार

गाजीपुर। एसपी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गहमर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास तमंचा-कारतूस बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया।
मालूम हो कि गहमर थाना के उपनिरीक्षक डा. सत्येन्द्र कुमार शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी बीच करीब साढ़े सात बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के टीबी मार्ग प र हनुमान चबूतरा जाने वाली सड़क तिराहा के एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि फंदे में आया बदमाश स्थानीय थाना क्षेत्र के गहमर पट्टी गोपाल राय निवासी अंकित सिंह है। इसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल नितिन कुमार यादव और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल थे।

You cannot copy content of this page