एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, शरणालय और बाढ़ चौकियों का निरीक्षण

 एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, शरणालय और बाढ़ चौकियों का निरीक्षण

—ड्यूटी पर तैनात राजस्व कर्मियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

खानपुर (गाजीपुर)। उपजिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार बाढ़ चौकी एवं जसवंत राय इंटर कालेज गोरखा में बाढ़ शरणालय और बाढ़ के पानी से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के अति प्रभावित गांव गौरहट तेतारपुर, पटना, खरौना, जो बाढ़ के समय चारों तरफ से घिर जाते हैं और बाढ़ घटने तक नाव ही लोगों का सहारा बनती है का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात राजस्व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया।

उपजिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया कि इस दौरान किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि कोई भी कर्मचारी बिना सूचना के मुख्यालय और ड्यूटी से नहीं हटेगा।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि गंगा और गोमती के बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने तहसील परिसर में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है। शासन के निर्देश पर क्षेत्र में बाढ़ राहत के लिए 14 बाढ़ राहत चौकी वह शरणालय, नाव की संख्या 30, तैराक की संख्या 6 को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

अभी गांव में पानी नहीं घुसा है। गांव में जाने के लिए सड़कों पर पानी आने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। 25 अगस्त से ही दो नाव लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन के डाक्टरों को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण करने का आदेश दिया गया है। ड्यूटी पर तैनात राजस्व कर्मियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों की समस्याओं को तहसील मुख्यालय पर सूचित करने का आदेश दिया गया है।

You cannot copy content of this page