भाजपा कार्यकर्ताओं के सच्चे हितैषी थे कल्याण सिंहःविजय शंकर राय

 भाजपा कार्यकर्ताओं के सच्चे हितैषी थे कल्याण सिंहःविजय शंकर राय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह की पुण्यतिथि रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय ने कल्याण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक एवं राजनेता बताया।

उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने शासन के दौरान यह सिद्ध कर दिया कि समरसता के साथ सत्ता का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को कैसे खुशहाली प्रदान करती है। उनकी कुशल न्यायपूर्ण कार्यप्रणाली की चर्चा आज भी आम आदमी की जुबान पर है। वह भाजपा कार्यकर्ताओं के सच्चे हितैषी थे। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण के लिए सत्ता को छोड़कर जिस त्याग और बलिदान का कल्याण सिंह ने सैद्धांतिक नितिगत परिचय दिया, उसने भारतीय जनता पार्टी के परम्परा को मजबूत करते हुए श्री राम मंदिर के निर्माण के मार्ग को प्रशस्त किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला मंत्री सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, धनेश्वर बिंद, मयंक जायसवाल, गोपाल राय, सुनील गुप्ता, अभिनव सिंह छोटू, मुरली कुशवाहा, विश्व प्रकाश अकेला, अविनाश सिंह, गौरव श्रीवास्तव, मनोज कुशवाहा, गौरव सिंह, योगेश शुक्ला, हेमंत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page