आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाई गई प्रदर्शनी

 आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाई गई प्रदर्शनी

गाजीपुर। पूरे देश में आजादी के 75वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत पेट्रोलियम एवं प्रोपराइटर संजीव कुमार सिंह द्वारा (पेट्रोल पम्प) डाल्फीन सर्विस महाराजगंज में प्रदशर्नी लगाई गई।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता की प्राप्ति में 1947 के संघर्ष एवं त्रासदी का वास्तविक चित्रों एवं कथानक को प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर प्रो. संजीव कुमार सिंह ने मुख्य एवं स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों का माल्यार्पण करने के बाद अंग वस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डा. मारकंडेय सिंह, रविकांत राय, बटुकनारायण मिश्र, शफीक अहमद,राजीव सिंह, रामनगीना पांडेय, लाल साहब, अजय श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, शिवपूजन यादव, देवेंद्र यादव, मनोज पांडेय, शरद अग्रवाल, संजीव दत्ता, मुंशी यादव आदि उपस्थित रहे। अंत में प्रोपराइटर संजीव कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी 15 अगस्त तक लगी रहेगी।

You cannot copy content of this page