
बिरनो (गाजीपुर)। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के पर्यवेक्षण में बिरनो टोल प्लाजा पर विशेष सघन यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्र, एआरटीओ, प्रभारी यातायात मनीष त्रिपाठी एवं थानाध्यक्ष ने किया अभियान के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा एचएसआरपी नंबर प्लेट के विरुद्ध कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान 135 वाहनों का चालान किया गया। इनमें एक वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं 9 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न लगाए जाने और 65 वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर चालान किया गया।अभियान के तहत कुल तीन लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।




