
गाजीपुर। शहर के खान कोठी पर व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें करीब 150 से अधिक व्यापारियों के साथ भारतीय आदर्श व्यापार मण्डल की सदस्यता ग्रहण किये।इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनीश खान, सुनील कुमार साहू एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका अग्रवाल की मौजूदगी रही। बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आशिफ खान को जिलाध्यक्ष तथा संजय सिंह को जिला महामंत्री ,प्रिंस सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही , अवधेश राय, फ़ारूक़ भाई सत्येंद्र सिंह, विशाल पांडेय,मुमताज,राजू प्रजापति, अरुण श्रीवास्तव, अंसार अहमद, रिशु अनवर, जुबैर भाई डॉक्टर अरसद उस्मान, विनोद शर्मा, ताबिश जमाल, भारत राय, लारिभ, आतिफ, अज्जू भाई नसीम भाई को सदस्य नियुक्त किया गया। सभी उपस्थित व्यापारियों ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। व्यापारियों का एक साथ संगठन से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि गाजीपुर का व्यापारी समाज अपने सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। यह केवल सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यापारियों की एकता, स्वाभिमान और संगठनात्मक शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन है।

संगठित व्यापारी ही सशक्त व्यापारी होता है। आइए, एकता और समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं समाज के विकास के लिए निरंतर कार्य करें।इस मौके पर संस्था के संरक्षक एवं मंत्री सत्येन्द्र कुमार बारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी व्यापारियों को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया। सभी उपस्थित व्यापारियों ने पदाधिकारियों सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।150 से अधिक व्यापारियों का एक साथ संगठन से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि गाजीपुर का व्यापारी समाज अपने सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। यह केवल सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यापारियों की एकता, स्वाभिमान और संगठनात्मक शक्ति का ऐतिहासिक प्रदर्शन है।




