नंदगंज की कमान संभालेंगे महेंद्र सिंह

 नंदगंज की कमान संभालेंगे महेंद्र सिंह

गाजीपुर। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे द्वारा फेर-बदल का क्रम जारी है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को नंदगंज थानाध्यक्ष रहे धीरेंद्र प्रताप सिंह का विवेचना सेल स्थानांतरण करते हुए महेंद्र सिंह को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक नंदगंज बनाया है। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले पुलिस कप्तान ने छह निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया था।

You cannot copy content of this page