बदमाश फंदे में, असलहा बरामद
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर पुलिस ने शनिवार की देर रात क्षेत्र के जलालाबाद से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया।
उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला जा रहा है। इसी क्रम में रात में हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान करीब 12 बजे जलालाबाद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी, वह भागना चाहा, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना के भोपतपुर निवासी रजनीश लाल श्रीवास्तव है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल रामानंद यादव, कांस्टेबल रंजीत कुमार सिंह और कांस्टेबल वैभव कुमार सिंह शामिल थे।