Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दो वर्गों में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता का परिणाम

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के संस्थापक स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति 29वां वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 04 से 08 तक के बच्चे कनिष्ठ वर्ग में तथा कक्षा 09 से 12 तक वरिष्ठ वर्ग में शामिल हुए। बच्चों ने पूर्व घोषित विषयों पर एक से बढ़कर अपने विचार प्रस्तुत किए।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा0 विजय कुमार ओझा, डा0 अवधेश पांडे तथा प्रणव मिश्रा शामिल रहे।प्रतियोगिता परिणाम मौके पर ही क्लब परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने घोषित किया। प्रतियोगिता में अथर्व पाठक तथा सोनाली यादव प्रथम, श्रेया पाण्डेय तथा अथर्व क्रिशान्त पाण्डेय द्वितीय, प्रीति यादव तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कारों के लिए प्रदर्श सिंह, सान्वी सिंह, अदिति सिंह का चयन किया गया।इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में अपर्णा सिंह तथा आदित्य कुशवाहा संयुक्त रूप से प्रथम, कंदर्भ तिवारी तथा आराध्या तिवारी द्वितीय, चंदनू तिवारी तथा शताक्षी श्रीवास्तव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कारों के लिए निधि यादव व मो0 आसिफ़, प्रिया श्रीवास्तव, मुस्कान यादव तथा यतीशा गुप्ता का चयन किया गया। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी विजयी प्रतियोगियों को क्लब के वार्षिक समारोह 29वें वेलफेयर उत्सव में शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन संतृप्ति शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल सदस्यों का स्वागत कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर क्लब गवर्नर पवन पांडे, पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव तथा कार्यसमिति सदस्य अजय यादव ने सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष डॉ शरद कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राम कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, सत्यम दूबे, नौशाद अहमद, प्रमोद बिंद गोविन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles