Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मानवता की सेवा में रक्तदाताओं का यह योगदान दवा व्यापारियों की छवि को मजबूत करता हैः डा. आनंद

गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (जीसीडीए) का जिलास्तरीय महासम्मेलन का आयोजन कान्हा हवेली में किया गया। मुख्य अतिथि महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आनंद मिश्रा रहे। जीडीसीए की ओर से प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। संचालन संस्था के संगठन मंत्री राकेश त्रिपाठी ने गया। सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा.आनंद मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से किये गये रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मानवता की सेवा में रक्तदाताओं का यह योगदान दवा व्यापारियों की सेवाभावी छवि को और मजबूत करता है। महामंत्री बृजेश पाण्डेय ने पिछले वर्षों के आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया। सदन को अवगत कराया गया कि संस्था के पूरे खातों का ऑडिटर ज्योति भूषण द्वारा विधिवत ऑडिट किया गया है।

ज्योति भूषण द्वारा प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट ने संस्था की वित्तीय पारदर्शिता की पुष्टि की, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।    संस्था अध्यक्ष नागमणी मिश्र ने व्यापारियों की दिक्कतों और विधिक अनुपालन पर विस्तार से निम्नलिखित बिंदुओ पर चर्चा की। सभा में व्यापारियों को कानूनी दस्तावेजों के रख-रखाव में होने वाली असुविधा को देखते हुए संस्था ने विशेष रूप से तैयार किए गए ‘शेड्यूल H1 रजिस्टर’ उपलब्ध कराए गए। एसोसिएशन ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि सभी व्यापारी सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार दवाओं का सटीक रिकॉर्ड आसानी से रख सकें और निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कतों का सामना न करना पड़े । एसोसिएशन ने निर्देशित किया कि इन दवाओं को बिना वैध पर्चे के न बेचें और नारकोटिक दवाओं के स्टॉक को लेकर अत्यंत सावधानी बरतें ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

… फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य:

सम्मेलन में कहा गया कि कोई भी फुटकर दवा व्यापारी बिना फार्मासिस्ट की उपस्थिति के दवाओं की बिक्री न करे। जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इसे अनिवार्य बताया गया। अध्यक्ष ने दवाओं की गुणवत्ता के लिए दुकानों में कोल्ड चेन  और उचित भंडारण व्यवस्था पर जोर दिया ।सम्मेलन में संस्था द्वारा भविष्य में भी आवश्यक रजिस्टर और प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि व्यापारियों का कार्यभार कम हो सके। इसमें व्यापारियों की तकनीकी और लाइसेंस संबंधी समस्याओं के लिए एक समर्पित ‘हेल्पलाइन डेस्क- 7398869993’क्रियाशील रहेगी।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा, महामंत्री बृजेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ यादव, संयुक्त मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बृज किशोर, चेयरमैन कृष्ण मुरारी केडिया और संरक्षक राजेश राय ,सभा में जिले के कार्यकारणी सदस्य अतुल अग्रवाल, रवि केडिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजीव भारती, जगदीश कुशवाहा , गोपाल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव,विपिन मिश्रा, मनोज कुशवाहा, बाबू लाल गुप्ता, राशिद खान, कमालुद्दीन राणा, आदि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles