
नंदगंज (गाजीपुर)। शहर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज मोहांव जाने वाली गली में गुरुवार की चोरों ने रात दो घरों का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सा में रखा लाखो के जेवरात व एक लाख सत्तर हजार रुपये नकदी उठा ले गये। सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन करने में जुटी । इस मामले में पीडितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। बताया जाता है कि महराजगंज निवासी सोनू जायसवाल व वाईकेआर कालोनी निवासी अभय कुमार गौतम का परिवार नया साल मनाने गया था। बताया जाता है कि सोनू जायसवाल अपने परिवार के साथ 31 दिसंबर को अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे। गुरुवार की रात चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में घुसकर आलमारी व बक्सा का तालार तोड़कर उसमें रखा एक लाख 50 हजार व सोने चांदी के जेवरात के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा, बैट्री,स्मार्ट वॉच,हेडफोन सेट उठा ले गये। इसके बाद चोर अभय कुमार गौतम के घर में घुसकर 20 हजार रुपये नकद व हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गये।। इसके एक दिन पहले बुधवार की रात चोरों ने भाजपा नेता अच्छेलाल गुप्ता के विद्यालय में घुसकर लैपटॉप सहित कई सामान उठा ले गए। इस घटना से वहां लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस के गश्त नहीं करने से चोरों का हौसला बुलन्द होता जा रहा है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है । जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा।




