
गाजीपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक अध्यक्ष सपना सिंह की अध्यक्षता में हुयी। अध्यक्ष की अनुमति से अपर मुख्य अधिकारी ने कार्यवाही प्रारम्भ की । उपस्थित सभी सदस्यगण ने पुनरीक्षित बजट 2025-26 का आय 117834654.00 रुपये एवं व्यय 1152442019.00 रुपये एवं मूल बजट 2026-27 का आय 811463135.00 रुपये एवं व्यय 792998200.00 रुपये का बजट अनुमोदित किया गया। बैठक में अन्य विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की गई। जिसमें मुख्यतः शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं को सदस्यों ने उठाया ।जिसका उत्तर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने दिया गया। साथ ही विधायक ओमप्रकाश सिंह जमानियों के प्रस्ताव पर गाजीपुर शहर को स्मार्ट सिटी योजना में लिये जाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। बैठक में अध्यक्ष सपना सिंह , विधायक ओमप्रकाश सिंह, विधायक जैकिशन शाहू, विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव, सदस्य, फेकू यादव, बसंत सिंह यादव, आकाश सिंह यादव, नरेन्द्र यादव, नरेन्द्र राव, शशि प्रकाश सिंह, अभय प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रेखा भट्ट, महेश यादव, निशा यादव, अजय कुमार आदि सदस्यगण उपस्थित रहें। अन्त में अध्यक्ष ने उपस्थित विधायकगण एवं सदस्यगण का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।




