Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डा.संगीता बलवंत ने जरुरतमंदों को वितरित किया कंबल

गाजीपुर। सर्द हवाओ से ठण्ड लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ठण्ड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जिला पंचायत सभागार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील सदर में सौ जरूरतमंदों को राज्य सभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कंबल वितरित किया। उन्होने बताया कि तहसील सदर में अबतक लगभग 1300 कम्बल गरीब, असहाय, वृद्ध और निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए गए। जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके ।सभी तहसीलो में भी कम्बल वितरण का कार्य किया जा रहा है। संगीता बलवंत ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ठंड के मौसम में एक कंबल किसी जरूरतमंद के लिए राहत का बड़ा साधन बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे। इसके अलावा जनपद में चिन्हित स्थलो पर अलाव की व्यव्स्था प्रतिदिन की जा रही है और रैन बसेरा जनपद में चिन्हित स्थानो पर संचालित है। मौके पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Popular Articles