Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीआईजी डा.सन्तोष सिंह ने नवोदय के छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

गाजीपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में रजत जयंती समारोह मनाया गया। जिसमें तृतीय बैच (1993-2000) तथा पंचम बैच (1995-2000) के छात्रों ने भाग लिया। पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव और संघर्ष से सफलता के सफ़र का मंत्र साझा किए। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य, कांतारा, व तेलुगु नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया। छात्र तृतीय बैच से यूएस में कार्यरत इंजीनियर सुरेश, छत्तीसगढ़ में सीएमओ डा० पुष्पा मधुमिता व पिंकी साफटवेयर इंजीनियर तथा लखनऊ से डा० धर्मवीर, अवधेश व विनय, मनोज (असि० कमां० सीआरपीएफ०), शैलेन्द्र (उप प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय बीएचयू), राघवेन्द्र (बैंक मैनेजर), मनोज (असि० प्रोफे०), व अन्य तथा पंचम बैच से डा०सन्तोष (डीआईजी छत्तीसगढ़), अनुपमा (प्रवक्ता) प्रान्शु (प्रवक्ता), शशिकला (प्रोफेसर बी०एच०यू०), इन्द्रजीत (अध्यापक) गुंजन (अध्यापिका), सन्तोष, अजीत राही, अविनाश (बैंक एकाऊँटेंट) जॉर्डन में कार्यरत आनन्द कुमार (इंजीनियर) व अन्य तथा प्रथम बैच के डा० सुरेन्द्र प्रसाद (प्रो० भौतिकी बी०एच०यू०) संगीता, अमृता, यशवंत, दिव्या, निशा, वीणा व अन्य बैच से देवांशु, अनूप, विपिन व श्यामलाल प्रोफे० सकलडीहा महाविद्यालय आदि समेत लगभग 150 पूर्व छात्र सम्मिलित हुए। पूर्व शिक्षकों में बी०के० पचौरी, ओ०पी० मौर्या, फैजान अहमद, विनय कुमार, जे०पी० जायसवाल, विजय कुमार ढोले, डी०एस० कुमार, निर्मला कश्यप, ज्योत्सना पाण्डेय, विमला साहनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डीआईजी डा.सन्तोष कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्रों को सफलता का मंत्र दिया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपहार स्वरूप ओपेन जिम संबंधित उपकरण विद्यालय को प्रदान किया । साथ ही साथ राजेश चन्द्र गौतम मैनेजर भेल इण्डिया ने बच्चों के लिए खेल उपकरण प्रदान किया । इस अवसर पर विद्यालय की छात्र छात्राओं ने विभन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, तथा पूर्व छात्रा मध सिंह ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गये। विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्दन वागीष ने कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, मधुलिका, शिखा श्रीवास्तव व सुधीर मिश्रा का कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया संचालन प्रथम बैच के हेडब्वाय जितेन्द्र कुमार व सैयद अज़हर के द्वारा संपादित किया गया। अन्त में सभी आगंतुकों को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Popular Articles