होली पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या

 होली पार्टी में युवक की गोली मारकर हत्या

बहरियाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बघाईं गांव में शुक्रवार की रात में होली मिलन के दौरान किसी बात को लेकर मनबढ़ युवक ने गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुचकर मामले की छानबीन की। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


 बघाईं गांव निवासी राजेश यादव (32) होली खेलने के बाद शाम को घर के पास ही रघुनाथ यादव की मड़ई में होली मिलन का कार्यक्रम चल रहा था। पार्टी में शामिल होने के लिए उसने अपनी पत्नी अर्पिता से कहा कि वह होली मिलन में जा रहा है।तुम लोग खाना खा लेना। लगभग दस बजे रात में गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर वहा अफरा तफरी मच गई। गोली राजेश यादव के सर में लगी। गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी दौड़कर मड़ई के पास पहुंची तो पति को गिरा देख उसके होश उड़ गए। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। होली पार्टी में किस बात को लेकर युवको में कहासुनी हुई थी कि गोली चलानी पड़ी। पुलिस छानबीन कर रही है। सीओ बलराम ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जायेगा। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात होली पार्टी के दौरान यह घटना हुई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

You cannot copy content of this page