Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना के टोडार गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि एक अन्य बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के अस्पताल ले जाया गया।उसके कब्जे से एक तमंचा व दो खोखा बरामद हुआ। बताया जाता है कि 28 सितंबर को कासिमाबाद के शाहबाजपुर निवासी प्रदीप यादव ने पुलिस को सूचना दिया था कि राजापुर कला निवासी दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत ,करीमुद्दीनपुर के सद्दोपुर निवासी बादल यादव अपने साथियों के साथ मेरी गाड़ी रोककर पिस्टल सटाकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिये। इस सूचना प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ दबिश देकर नामजद आरोपी दिव्यांशु और बादल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के पूछताछ में बादल यादव ने बताया कि वह तमंचा व कारतूस छिपाकर रखा है। पुलिस उसकी बरामदगी के लिए उसे लेकर मऊ रोड पर पूंर्वांचल के निकट टोडार जाने वाले तिराहे पर पहुँचे कि बादल गाड़ी रोकने के लिए कहा। जैसे ही पुलिस की गाड़ी धीमी हुई वह पुलिस को धक्का देकर टोडार गांव की ओर भागा । पुलिस उसका पीछा करने लगी। पास ही गिब-वे बोर्ड के पास झाड़ी में छिपाकर रखा तमंचा व कारतूस निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने अपने को बचाते हुए फायरिग किया। गोली बदमाश बादल के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी कासिमाबाद भेजा गया उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस का खोखा बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि शेष फरार आरोपियोकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड लिये जायेगे।

Popular Articles