Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मां के निधन से दुखी युवक ने लगाई गंगा में छलांग

रेवतीपुर गाजीपुर। अपनी मां के निधन से दुखी एक युवक ने सोमवार को हमीद सेतु पर अपनी कार खड़ा कर गंगा में छलांग लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मछुआरे की सहायता से डूब रहे युवक को बचा लिया। उसे उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया। बताया जाता है कि हमीद सेतु पर एक युवक अपनी कार रोक कर नीचे उतरा। कुछदेर खड़ा रहने के बाद उसने गंगा में छलंग लगा दिया। यह देख राहगीरों में अफरातफरी मच गई।लोगों ने इसकी सूचना रजागंज पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह सेतु पर पहुंच गये। वहां लोगों की भीड़ लगी थी। चौकी प्रभारी ने मछुआरा विक्की चौधरी को बुलाकर नाव लेकर कूदे अधेड को बचाने निकल पडे।करीब एक किमी आगे डूब रहे युवक को रेस्क्यू के बाद किसी तरह पानी से बाहर निकाला।  उसे समीप के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया । पुलिस ने उसकी कार को सेतु से कब्जे में ले लिया। होश आने के बाद उसने अपना नाम प्रोफेसर कालोनी लंका निवासी अतुल राय (45) बताया।

अतुल राय ने पुलिस को बताया कि उसकी वयोवृद्ध माता प्रेमलता की सोमवार को सुबह मौत हो गई।जिसके चलते वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका,और अपनी निजी कार लेकर सीधे सेतु पर पहुंचा और कार खडाकर गंगा में छलांग लगा दिया। पुलिस ने इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दी तो पत्नी सोनल राय सहित अन्य परिजन परेशान हो गये।पत्नी ने पुलिस को फोन से बताया कि उसकी सास का हार्ट अटैक के कारण मौत होने से उसके पति सदमें में आकर नदी में छलांग लगा दी।वहीं लोगों का कहना है कि चौकी इंचार्ज और मछुआरों ने जिस तरह से जान जोखिम डालकर अधेड को बचा लिया।अन्यथा आज एक ही घर से मां और बेटे दोनों की एक साथ अर्थी निकलती । चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मां के मौत से सदमे में आकर नदी में कूदे युवक को बचा लिया गया है,उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Popular Articles