Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला जज ने हरी झंडी दिखाकर किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

गाजीपुर। श्री विभु महाराज के मार्गदर्शन में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 27 व 28 सितंबर को चलाया गया। श्रीहंस योग आश्रम कचहरी रोड महुआबाग में भी दो दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को श्री हंस योग आश्रम पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्वच्छता अभियान श्रीहंस योग आश्रम से शुरु होकर जिलाधिकारी कार्यालय होते हुए  जिला न्यायालय होते हुए मां गंगा के पावन तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर संपन्न हुई।महात्मा श्री सत्यषोधानंद महाराज ने कहा कि सौभाग्यवश आज विश्व नदी दिवस भी है और इस स्वच्छता अभियान का समापन मां गंगा के पावन तट पर हो रहा है। हमारे मार्गदर्शक परम पूज्य सतपाल महाराज का एक ही उद्देश्य है कि अध्यात्म के जागरण से भारत विश्वगुरु बने, इसके लिए भारत के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि हम आपस में मिलकर इस देश-धर्म समाज और संस्कृति की सेवा करें। हमें अपने गांव,गली, क्षेत्र, प्रदेश और देश की सफाई के साथ ही अपने मन की भी सफाई करनी है।

बाहर की सफाई हम झाड़ू, फावड़ा आदि उपकरणों से कर सकते हैं परन्तु मन की सफाई भगवान के भजन ,सुमिरन और सत्संग से ही हो सकती है और यह तभी संभव है जब हम सच्चे संत और गुरु की शरण आएंगे।अन्त में सभी सन्त महात्मागण स्वच्छता के विषय में सबको जागरुक किए तथा डा.संतोष कुमार यादव एवं मानव सेवा दल के निदेशक ओमप्रकाश यादव ने सबको अनवरत स्वच्छता सेवा का कार्य करते रहेंगे इसकी शपथ दिलाया।

अभिगमन में मानव उत्थान सेवा समिति के केन्द्रीय संगठन सचिव महात्मा श्री सत्यषोधानंद ,मानव सेवा दल के केन्द्रीय निदेशक ओमप्रकाश यादव, आश्रम प्रभारी महात्मा सुखियानंद महाराज, साध्वी महात्मा दयावंती बाई , आरती बाई, जिला प्रधान उमेश सिंह, किशोर यादव, सरकारी अधिवक्ता कृपाशंकर राय, गोपाल श्रीवास्तव,डा.कुसुमलता यादव, सत्यनारायण यादव, दुर्गेश कुमार गुप्ता,रमेश यादव, सहित सैकड़ों स्वयंसेवक प्रेमी भक्तगण सेवा कार्य किये। संचालन प्रमुख प्रतिनिधि डा.संतोष कुमार यादव ने किया। आभार उमेश सिंह एवं किशोर यादव ने व्यक्त किया।

Popular Articles