Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

spot_img

स्वदेशी अपनाकर विकसित भारत निर्माण में योगदान राष्ट्र धर्म का पालनः ओमप्रकाश राय

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नियमित मासिक आकाशवाणी कार्यक्रम “मन की बात” के 126 वें संस्करण को भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने बुथ स्तर पर सुना। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मोहम्मदाबाद विधानसभा के रेवतीपुर मंडल के पकड़ी गांव में बूथ संख्या 395 पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना। उन्होने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में हम सभी को स्वदेशी अपनाते हुए विकसित भारत निर्माण में अपना योगदान देकर राष्ट्र धर्म का पालन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत सरकार छठ पूजा को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है। जिससे दुनिया भर के लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जहूराबाद विधानसभा के बूथ संख्या 23 मरदह बूथ पर मन की बात सुनकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय नौ सेना की दो महिला अधिकारियों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा के बहादुरी की प्रशंसा की है। जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा के दौरान आठ महीने की समुद्री यात्रा पूरी की। निश्चित रूप से यह भारत के लिए गौरव का विषय है।

Popular Articles