Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सपना व सरिता ने वितरित किया ट्राइ साइकिल,व्हिल चेयर

गाजीपुर। प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को सदर ब्लाक परिसर में जिला स्तरीय शिविर लगाकर योजना के लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने अपने जन्मदिन अवसर पर सेवा कार्यों की अप्रतिम सौगात देश को प्रतिवर्ष देते रहे है। आज समाज के प्रत्येक क्षेत्र में सेवा की भावना का संदेश जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, दिव्यांग जन सहयोगी उपकरण वितरण सहित तमाम योजनाएं समाज को समृद्ध करने में सक्षम हुई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनो को समाज मे समृद्ध और सम्मानित करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है।विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी योजनाओं के माध्यम से समाज की सभी विषमताओं को दूर करने तथा हर व्यक्ति को समृद्धकरके विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव व दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी पारस यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया शिविर में दिव्यांग लोगों को ट्राइ साइकिल, व्हिल चेयर, मंद बुद्धि छात्रों के लिए एमआर किट, लेप्रोसी किट वितरित किए गये। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद देहात आलोक शर्मा, काशी चौहान, गोपाल राय, रूपेश सिंह, सविता सिंह, गर्वजीत सिंह, प्रदीप राजभर, पंकज सिंह, वंशराज चौहान सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।

Popular Articles