
जमानियां (गाजीपुर)। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय हेतिमपुर व राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने एसडीएम व थाना प्रभारी बन जनसुनवाई कर सरकारी काम काज को देखा।एसडीएम कार्यालय में कंपोजिट विद्यालय के कक्षा आठ की छात्रा नंदनी एसडीएम की कुर्सी पर बैठ फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का निर्देश दिया। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने सरकारी काम काज के बारे में छात्राओं को समझाया।वही थाना में समाधान दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा वीणा वर्मा,अंकिता यादव व उजमा खान ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और थाना में शिकायतों के निस्तारण को समझा।इसके बाद थाना के मिशन शक्ति कक्ष में छात्राओं को उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता ने मिशन शक्ति व साइबर क्राइम के बारे में बताया।कहां की मोबाइल पर कभी भी ओटीपी शेयर न करें। निर्भीक व निडर रहे।हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया।वही क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने छात्राओं की पुलिस की कार्य प्रणाली व सरकारी काम काज को समझाया।इस मौके पर थाना निरीक्षक प्रमोद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी रहे ।




