Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सभी शिक्षक मिलकर छात्रों को निपुण बनाने के लिए संकल्पित हैं

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद बीआरसी पर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का अन्तिम बैच मंगलवार से प्रारम्भ हो गया। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापको को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तैयार करने के लिए एफएलएन  प्रशिक्षण चल रहा है।  सन्दर्भ दाता एआरपी कृष्णानन्द राय ने बताया कि छात्रों को निपुण करने हेतु तथा उन्हे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए ये ट्रेनिंग मील का पत्थर साबित होगा। हमारे सभी शिक्षक मिलकर छात्रों को निपुण बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।  संदर्भ दाता के रूप में कृष्णा नन्द राय ,समरेन्द्र बहादुर, दिनेश,  प्रान्शु शेखर, , विनय तिवारी, और नागेन्द्र  ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे है। । अब तक पांच बैच का प्रशिक्षण हो चुका है, जिसमें लगभग 500 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है ।  वहीं एक अनूठी पहल के तहत कस्तूरबा विद्यालय मुहम्मदाबाद की मोहनी कुमारी को मिशन शक्ति 0.5 के तहत एक दिन का खण्ड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद बनाया गया। इस रूप में छात्रा मोहनी ने अपनी प्रतिभा से सभी को न केवल परिचित कराया बल्कि एफएलएन प्रशिक्षण में  प्रतिभागियों को देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया । खण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए उन्हें नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। स्वयं स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहने कों  कहा। खण्ड शिक्षा अधिकारी बीरबल राम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

Popular Articles