
गाजीपुर। नोनहरा चौरही स्थित बहेरवा बाबा विराट कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रो. सानंद सिंह ने वाराणसी और गाजीपुर के टीमों के खिलाडियों से हाथ मिलवा कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। प्रोफेसर सानंद सिंह ने कहा कि खेल के मैदाने में जाति धर्म और गांव इलाकों की दीवारें हटती हैं ।खेल से जीवन भी स्वस्थ होता है। मन और विचार स्वस्थ होते हैं ।

उन्होने कहा कि लगातार भारत की उन्नति में युवाओं का बड़ा हाथ है।असली भारत इन युवाओं की ताकत में बसता है ।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या पढ़ाई लिखाई खेलने की होगी तो आप लोग हमसे मिलकर अपनी बात कह सकते हैं। उसका समाधान मै करूंगा। प्रो. सानंद सिंह ने कहा कि एक दिव्यांग पिता के पुत्र जो पढ़ाई से वंचित था ,,उसकी अंग्रेजी माध्यम से इंटरमीडिएट तक की पूरी पढ़ाई यूनिफॉर्म के साथ सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के द्वारा कराई जाएगी । जिसका स्वागत सभी लोगोंने किया । समारोह के आयोजक सूर्यनाथ यादव , पूर्व प्रधान रमेश,प्रधान संतलाल ,दिनेश यादव, दिग्विजय उपाध्याय ,अंकित सिंह संतोष श्रीवास्तव सहित गांव के लोग उपस्थित रहे।




