Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महुआबाग से 54 लाख की हेरोइन बरामद

गाजीपुर। कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट लखनऊ की की टीम ने महुआबाग से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 540 ग्राम मारफीन बरामद किया है। बरामद हेरोइन की अन्तरराष्ट्रीय कीमत 54 लाख रुपये आंकी गई है। एसपी डा. ईरज राजा कके निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट के निरीक्षक दर्शन यादव ,कोतवाली प्रभारी दीन दयाल पांडेय तथा उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी ने चेकिंग के दौरान महुआबाग के पास से संदिग्ध अवस्था में जा रहा एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 540 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वाराणसी के काजीपुराकला, हालपता मुख्य डाकघर महुआबाग निवासी अरशद बताया। पकड़े गये तस्कर पर दो मुकदमा दर्ज है।

Popular Articles