
जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली के बलुआ गंगा घाट पर रविवार की देर रात बिहार से जल भरने आये कावरियां नहाते समय डूब गया।सोमवार को गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला। बिहार के कुदरा थाना के कर्मा गांव निवासी गुड्डू पासवान {32} देहवलिया गांव में पेंटिंग का कार्य एक माह से कर रहा था। गुड्डू अपने दोस्तों संग जमानियां बलुआ गंगा घाट पर नहाने के लिए जा रहा था।इसी दौरान उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख उसके साथी चीखने चिल्लाने लगे।घाट पर मौजूद गोताखोर उसे बचाने के लिए कूद पड़े लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गया था।दो घंटे बाद गोताखोरों ने नदी से उसका शव बाहर निकाला। दोस्त अनिल शर्मा ने बताया कि हम लोग गंगा में स्नान कर जल यहां से लेकर रामगढ़ स्थित बैजनाथ धाम जलाभिषेक के लिए जाना था लेकिन विधाता को तो कुछ और मंजूर था।गुड्डू उर्फ दीपक माता पिता का एकलौता संतान था। पुत्र के मौत की सूचना पाकर मां शांति देवी व पत्नी अर्चना का रो कर बुरा हाल था। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई की जा रही है।घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिवार के लोग थाने पहुंच गये।




