Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीजी कालेज में नई पेंशन का विरोध करते शिक्षक

गाजीपुर। विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर एवं शिक्षक संघ, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बैनर तले शिक्षक संघ पीजी. कॉलेज पुरानी पेंशन बहाली के लिए तथा नई पेंशन के विरोध में काली पट्टी बाँध कर कार्य किया। प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने विरोध दर्ज करते हुए प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा नई पेंशन योजना को वापस कर पुरानी पेंशन अविलंब लागू करने की माँग किया। महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राम दुलारे ने कहा कि माँगें पूर्ण होने तक प्रदर्शन चलता रहेंगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री डा. बद्रीनाथ सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार राव, महामंत्री डॉ. मनोज कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री डा. धर्मेंद्र, कोषाध्यक्ष डा. नीतीश कुमार भारद्वाज,आय व्यय निरीक्षक डा. गोपाल सिंह यादव, प्रोफे. डा. जीसिंह, प्रोफे. डा. रविशंकर सिंह, प्रोफे. डा. रामदुलारे,डा. अरुण यादव, प्रोफे. डा. विनय कुमार दुबे, प्रोफे. सत्येंद्रनाथ सिंह, प्रोफे. डा. प्रेमानंद यादव, प्रोफे. डा. आबिद अंसारी, डा. संजय चतुर्वेदी, डा. संजय कुमार सुमन, डा. योगेश कुमार, डा. रागिनी अहिरवार, डा. स्मृति, डा. प्रतिमा सिंह डा. अरुण कुमार सिंह, डा. अमित कुमार सिंह, डॉ. अखलेश सिंह, डा. अनिल कुमार पांडेय, डा. अविनाश चंद्र राय, डा. आलोक कुमार रंजन, डा. संजय कुमार, डॉ. प्रदीप रंजन, डॉ. यशवन्त मौर्य, डा. अमरजीत सिंह, डा. केके. पटेल, डा. श्रावण कुमार शुक्ला, डॉ. अंजनी गौतम, डॉ. समरेंद्र नारायण डा. त्रिनाथ मिश्रा सहित प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Popular Articles