पाव समेटने लगी पतित पावनी…

 पाव समेटने लगी पतित पावनी…

गाजीपुर। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले कई दिनों से जहां लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी था। वहीं बुधवार की सुबह से एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा घटने लगी। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों ने राहत की सास ली।

मालूम हो कि करीब पांच दिन पहले तीन सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम शुरु हो गया। बढ़ाव की रफ्तार थमने के बजाय बढ़ती जा रही थी। बीते 2 अगस्त को 12 सेंमी मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि का क्रम जारी हो गया। गंगा खतरे के निशन से तीन मीट नीचे बह रही थी। इससे बाढ़ की आशंका से तटवर्ती इलाकों के लोगों की दिल की धड़कने तेज होने लगी थी। इसी बीच बीते मंगलवार को बढ़ाव की रफ्तार में काफी कमी आई और तीन सेंमी मीटर प्रति घंटा रफ्तार से बढ़ाव दर्ज किया। इसी क्रम में बुधवार को एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर में कमी होना जारी हो गया। इस संबंध में केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी हसनैन ने बताया कि बुधवार की सुबह सात बजे से एक सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा में घटाव शुरु हो गया। अनुमान है कि यह घटाव आगे भी जारी रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-762x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page