हम राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर काम करने वाले हैःप्रभारी मंत्री

 हम राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर काम करने वाले हैःप्रभारी मंत्री

कासिमाबाद (गाजीपुर)। लाल टोपी और सफेद जालीदार टोपी में कोई अंतर नही है। यह बातें शुक्रवार कोकासिमाबाद में भाजयुमो जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए समग्र ग्राम्य राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने कही। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर काम करने वाले है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित है, अगड़ी है, पिछड़ी है, दलित है, गरीब है, धनी है, शोषित है, बस भारतीय जनता पार्टी सिर्फ उनकी नही है, जो भारत माता की जय नहीं बोलते। जातिवाद सबसे बड़ा अपराध होता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को हर जाति, हर वर्ग की पार्टी बताते हुए स्थापना से लेकर आज तक के राष्ट्रीय अध्यक्षों के नाम लेकर कहा कि कोई बता सकता है कि इनमें से कोई एक परिवार का है, एक जाति का है। कहा कि झंडा भाजपा और उसका डंडा भाजयुमो है। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि राम राज्य की विचारधारा को लेकर समाज के सुख संतुष्टि, राष्ट वैभव के लिए युवाओं को सही दिशा में चलने की प्रेरणा को लेकर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। प्रदेश को भयमुक्त और दंगा मुक्त राज्य बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को है। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि युवाओं की इस राष्ट्र के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और अगर देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाना चाहते है, शक्तिशाली राष्ट्र बनाना चाहते है तो हमे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा कि प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल आज जिन्ना के पदचिन्हों पर चलने वाले लोगों के साथ मिलकर इस प्रदेश को अलगाववाद और आतंकवाद की आग में झोंकना चाहती है। जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद के साथ देश को विश्व पटल के परम वैभव पर पहुंचाने की ओर अग्रसर है जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से राष्ट्र सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्या ने जनपद के युवाओं का आह्वान किया कि गाजीपुर के लोग लोकसभा 2019 के चुनाव में मनोज सिन्हा जी के हार से सबक ले और 2022 में जनपद के विकास का मार्ग प्रशस्त करते हुए चुनाव में सभी सीटों पर विजय का परचम लहराएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार झंवर, साधना राय, किरन सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, मंयक जायसवाल, अनुराग सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, विवेकानंद राय, हर्षित सिंह, दुष्यंत अग्रहरि, अमरनाथ शर्मा, बासुदेव पांडेय, प्रीति गुप्ता, दीपक सिंह, शिव प्रताप सिंह, गौरव श्रीवास्तव, जितेन्द्र उपाध्याय, प्रभाकर राय, शिवम राय, आशुतोष राय, आशीष श्रीवास्तव, कंचन गिरी, नीरज पांडेय, पियूष पांडेय, विरेन्द्र चौहान, अंकूर श्रीवास्तव, विकास सिंह, सरफराज अहमद, चंदन बिंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन महामंत्री अविनाश सिंह ने किया। अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page