ट्रक ने बाइकों में मारा टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

 ट्रक ने बाइकों में मारा टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

खानपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार दिया। इससे जहां बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए वाराणसी भेजवाते हुए शव को कब्जे में ले लिया।
दुर्घटना के संबंध में बताया गया है कि क्षेत्र के बहेरी निवासी मज्जन का पुत्र शेर अली (25) रात में कही से बाइक से घर लौट रहा था। उधर बेलहरी निवासी मोनू राजभर (20), मल्लू राजभर (22) और सूरज (25) भी एक बाइक पर सवार होकर कही से आ रहे थे। इसी दौरान करीब 12 बजे सैदपुर की तरफ से जौनपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बाइकों टक्कर मार दिया। इससे शेर अली का जहां मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी बाइक सवार मोनू, मल्लू और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को दुर्घटना से अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि घायलों उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के चाचा इब्राहिम की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दी गई है।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page