अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है जनताःराधेमोहन

 अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है जनताःराधेमोहन

—पूर्व सांसद ने किया जनसंर्पक, झंडा का वितरण किया

गाजीपुर। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जनसंर्पक किया। इस दौरान लोगों को पार्टी का झंडा वितरित करते हुए पार्टी रीतियों और नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी का समर्थन करने की अपील की।
श्री सिंह ने सदर विस के सौरम, सबुआ, मेहरौली, सुवापुर, सरैया, भटौली, चोचकपुर आदि गांवो में जनसंर्पक किया। इस दौरान लोगों में पार्टी का झंडा वितरित करते हुए पार्टी को मजबूत करने की अपील किया। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। भाजपा जाति विशेष के लिए काम कर रही हैं। इस सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। विकास के नाम पर जनता को छलने का काम कर रही हैं। जनता इस सरकार की रीतियों और नीतियों को अब अच्छी तरह से समझ चुकी है। इसलिए पूरी तरह से यह मन बना लिया है कि आगामी चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। सपा की सरकार बनाते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना है। इस अवसर पर खुर्रम अली, धर्मवीर यादव, राजेश यादव, नागेन्द्र यादव, रामलाल प्रजापति, रविन्द्र यादव, मनोज यादव, खेदन यादव, बजरंगी बिंद, देवा प्रजापति, हरिओम तिवारी आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page