संगीतमय पाठ एवं वार्षिक पूजा सम्पन्न

 संगीतमय पाठ एवं वार्षिक पूजा सम्पन्न

—गरीबों को बांटा गया कम्बल, सैकड़ों ने प्रसाद ग्रहण किया

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग गांव स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर पर रामचरित मानस के सुंदरकांड का संगीतमय पाठ एवं वार्षिक पूजा सम्पन्न हो गया। संगीतमय पाठ से आसपास के इलाके का वातावरण राममय बना रहा।
मालूम हो कि इस मंदिर की स्थापना बीरपुर द्वारिकाधीश मंदिर के ब्रह्मलीन परम संत स्वामी सत्यनरायणाचारी ने की थी। प्रतिवर्ष यहां यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के बाद 100 असहायों को कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर कमलेश उपाध्याय ने कहा कि गरीबों एवं मजलूमों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा बड़ा धर्म नहीं है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को आगे आगकर गरीबों की सहायता करनी चाहिए। इस मौके पर आयोजित भंडारा में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अवधेश राय, दिलमोहन, अमित, रजिनदर, ओमकार, बलिराम, रिशु सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page