एलजी मनोज सिन्हा ने की कुल देवता की पूजा-अर्चना

 एलजी मनोज सिन्हा ने की कुल देवता की पूजा-अर्चना

—अपने बीच एलजी को पाकर खुश नजर आए पैतृक गांव के लोग

मुहम्मदाबाद यूसुफपुर (गाजीपुर)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने तीन दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम के बीच शुक्रवार की सुबह 10.15 बजे अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने कुल देवता की पूजा-अर्चना के बाद लोगों से मुलाकात किया। गांव वाले उन्हें अपने बीच पाकर प्रफुल्लित और प्रसन्न नजर आए। उन्हें खुशी का ठिकाना नहीं था।

मोहनपुरा गांववासियों के साथ ही शुभचिंतक सुबह आठ बजे से ही श्री सिन्हा का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही लोगों के कानों में हूटरों की आवाज पहुंची, वह समझ गए कि सिन्हा जी का काफिला आ रहा है। उनके पहुंचते ही लोगों के खुशी ठिकाना नहीं रहा। विकास पुरुष मनोज सिन्हा जिंदाबाद के नारा लगाने लगे। श्री सिन्हा ने मित्रों और बुजुर्गों से मिले तथा बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अपने प्रशंसक और परम मित्र विजय शंकर राय के यहां गए। वहां पर उन्होंने जलपान किया। इसके बाद निर्धारित समय 15 मिनट लेट हाटा गांव में पहुंचे। हटा गांव में उनसे मिलने वालों में ब्लाक प्रमुख अवधेश राय, विधायक वीरेंद्र सिंह, रजनीकांत राय, पियूष राय, कृपा शंकर राय, सतीश चंद्र राय, कमल देव पांडेय, लल्लन तिवारी, प्यारे मोहन यादव, भोला गुप्ता, ओमप्रकाश गिरी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। हाटा गांव में लोगों से मिलने के बाद श्री सिन्हा समरडीहा भांवरकोल आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page