जाने जिले में कब तक रहेंगे मनोज सिन्हा, क्या है उनका कार्यक्रम

 जाने जिले में कब तक रहेंगे मनोज सिन्हा, क्या है उनका कार्यक्रम

गाजीपुर। प्रोटोकॉल के अनुसार जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 23 दिसंबर को जम्मू से विशेष विमान से शाम 6 बजे बाबतपुर हवाई अड्डा पर उतरेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रात 8 बजे वह गाजीपुर आएंगे और अफीम फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। 24 दिसंबर को अपने पैतृक गांव मुहम्मदाबाद क्षेत्र के मोहनपुरा सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचे। यहां अपने कुल देवता का दर्शन-पूजन करने के बाद सवा 11 बजे हाटा गांव पहुंचेंगे। यहां से साढ़े 11 बजे भांवरकोल के सहरमाडीह में उनका आगमन होगा। यहां इंजीनियर अरविंद राय के संरक्षण में नवनिर्मित किनवार कीर्ति स्तंभ का उपराज्यपाल लोकार्पण करेंगे। दोपहर सवा एक बजे जिला मुख्यालय से सटे बयेपुर देवकली स्थित समाजसेवी संस्था उत्थान फाउंडेशन के परिसर में पहुंचेंगे और आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा, योग-व्यायाम की सुविधआ की उपलब्धता के लिए प्रस्तावित आरोग्य कुटीर की आधारशिला रखेंगे। यहां उनकी अगुवाई संस्था के संस्थापक इंजीनियर संजीव गुप्त करेंगे। यहां से शाम 3.20 बजे अफीम कारखाना गेस्ट हाउस लौटेंगे। कुछ देर विश्राम करने के बाद शाम पांच बजे रौजा स्थित बैजनाथ इंटर कालेज में अनुज मिश्रा की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से लौटकर गेस्ट हाउस पहुंचेंगे और रात्रि प्रवास करेंगे। दूसरे दिन 25 दिसंबर की सुबह पौने 10 बजे सबरी महिला पीजी कालेज सिखड़ी के लिए रवाना होंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज सिखड़ी के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद 1.10 बजे हथियाराम मठ पहुंचकर बुढ़िया माई का दर्शन-पूजन करने के बाद डेढ़ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 3.40 बजे विशेष विमान से दिल्ली के प्रस्थान कर जाएंगे।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page