समाज के लिए खतरे की घंटी है दोनों टोपी…

 समाज के लिए खतरे की घंटी है दोनों टोपी…

मरदह (गाजीपुर)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला जंगीपुर विधानसभा के भड़सर पानी टंकी के सामने कार्यक्रम स्थल भड़सर मैदान में अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से 1.33 बजे हैलीपैड पर उतरा। श्री मौर्य ने कुल 177 करोड़ की लोक निर्माण विभाग की सड़क के परियोजना का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किया। अपने सम्बोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में पैसा और पिस्तौल की राजनीति योगी आदित्यनाथ ने समाप्त कर दिया है। लाल टोपी और जालीदार टोपी के गुंडों से सावधान रहना है। यह समाज के लिए खतरे की घंटी है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी कान खोलकर सुन ले, कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया तो उनको सजा मिलेगी। कहा कि गाजीपुर से गाजियाबाद तक सरकार ने विकास कार्य किया है। सभी 75 जिलों में विकास हुआ है। 2014 और 2017 में साइकिल और हाथी को उत्तर प्रदेश ने बाहर का रास्ता दिखाया। गाजीपुर की सातों विधानसभा सहित प्रदेश में 300 सीटें जीतेंगे।

बुआ और भतीजे ने जितना काम तीन बार सत्ता में रहने के बाद नहीं किया, उससे अधिक भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में किया। अब गांवों को भी 24 घंटे बिजली मिलेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव का बदला लेना है। मनोज सिन्हा का चुनाव हारना गाजीपुर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। सपा, बसपा, कांग्रेस और छोटी पार्टियां प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। 100 प्रतिशत वोटों में से 60 प्रतिशत वोट हमारा है 40 में बटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है, क्योंकि हमने सब के बारे में सोचा है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि आज से हमारी सरकार ने प्रति यूनिट 10 किलो राशन देने का काम शुरू किया है। भाजपा गरीबों की सरकार है। सपा, कांग्रेस और बसपा के शासन में केवल 100 में 15 प्रतिशत ही रुपए जनता को मिलते थे, बाकी से उनकी तिजोरियां भारती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी का जीवन जीया है। गरीब की मुसीबत को जाना है और उसी का परिणाम है कि आज सरकार के सभी योजनाओं के केंद्र में समाज का गरीब और कमजोर व्यक्ति है।

इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री डा. संगीता बलवंत, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक सुनीता सिंह, अलका राय, सुभाष पासी, जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सरिता अग्रवाल, राजन सिंह, सरोज कुशवाहा, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, विजेंद्र राय,सुनील सिंह,

ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजेश राजभर, अच्छे लाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, शशिकांत शर्मा, शैलेश कुमार राम, विश्व प्रकाश अकेला, साधना राय, गुलाम कादिर राइनी, रूद्र प्रताप सिंह, त्रिलोकी कुशवाहा, विनोद खरवार, संकठा प्रसाद मिश्रा, विजेन्द्र सिंह, किरन सिंह, सुधाकर कुशवाहा, रिद्धिनाथ पांडेय, अजीत सिंह, सुरेश बिंद, नरेन्द्र सिंह, राकेश यादव राजेश चौहान, अभय प्रताप सिंह, मन्नू राजभर, अरविन्द राय, राजेश चौहान, अखिलेश सिंह, पूनम मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page