भरने का नाम नहीं ले रही सरकार और किसानों के बीच की खाईंःमहेंद्र

 भरने का नाम नहीं ले रही सरकार और किसानों के बीच की खाईंःमहेंद्र

—प्रतिमा के पास किसानों के मसीहा का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया

गाजीपुर। राष्ट्रीय लोक दल की बैठक फौजदार सर्वहारा विद्यालय हैंसीपारा में शुक्रवार को हुई। इसमें पार्टी विस्तार, किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही 23 दिसंबर को किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन विकास भवन परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा के पास मनाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव हैंसी ने कहा कि सरकार जनमत पर उचित ध्यान नहीं दे रही है। इसी के आधार पर अपनी नीतियों में सुधार नहीं कर पा रही है। कृषि विशेषज्ञों ने भी समय-समय पर तीनों काले कानून का विरोधीकरण के साथ विस्तार से प्रस्तुत किया है। सरकार की हठवादी नीति के कारण अन्नदाताओं का आंदोलन एक वर्ष से चल रहा है। किसानों और सरकार के बीच की खाईं इतनी गहरी हो गई है कि भरने का नाम नहीं ले रही है। तीनों काले कानून वापस लेने के बाद भी यह खाईं नहीं पट पाई है। कहा कि छोटे किसान, कृषि कामगार, भूमिहीन की देश में कुल आबादी के लगभग 90 प्रतिशत हैं, जिन्हें अनेकों कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। ऐसी नीति की आवश्यकता है, जिसके परिणाम स्वरूप आजीविका टिकाऊ व लाभकारी हो। बहुत पहले ही स्व. चौधरी चरण सिंह जी कृषि कामगारों, छोटे किसानों के लिए जमींदारी प्रथा उन्मूलन लाकर किसानों के दिलों में बस गए थे। आज भी चौधरी चरण सिंह के रीत-नीति पर चलकर ही किसानों, कामगारों व देश की आम जनता की समस्याओं का निराकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल एमएसपी पर कानून बनाए और शहीद किसानों के परिवार में एक सरकारी नौकरी तथा एक- एक करोड़ मुआवजा दें एवं किसानों पर लिखा गया मुकदमा वापस लें, जिससे किसानों के आंदोलन को समाप्त करने में सहयोग प्रदान हो। इस अवसर पर मुन्ना सिंह यादव, महेंद्र पारा, चिंटू प्रजापति, अरविंद कुमार, रामदरश राम, राजू गुप्ता, केशव शर्मा, राधे यादव, रामजन्म यादव, सोमनाथ पाल, कुंज बिहारी प्रजापति आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। संचालन शशिकांत यादव ने किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page