राजनीति हमारा व्यापार नहीं, हमारा मिशन हैःप्रदेश अध्यक्ष

 राजनीति हमारा व्यापार नहीं, हमारा मिशन हैःप्रदेश अध्यक्ष

—कहां, पुनः प्रदेश में बनानी है भारतीय जनता पार्टी की सरकार

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता निर्माण करती है, जो शुद्ध रुप से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं। पार्टी बहुत ही त्याग-तपस्या कर आज यहां तक पहुंची है। कभी हम दो हमारे दो कहकर हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं पर तंज कसे जाते रहे हैं, हमे उसका आत्मीय अहसास करना है। यह बातें सैदपुर में स्थित एक पैलेस में आयोजित विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारत माता के सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए एक बार पुनः उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। कहा कि योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन सत्ता बनाने के बाद राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से गरीब, कमजोर एवं समाज के पिछड़ों, दलितों, वंचितों के लिए काम करती रही है। राजनीति हमारा व्यापार नहीं, राजनीति हमारा मिशन है। सपा-बसपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सपा और बसपा एक ट्रस्ट है, विचारधारा नहीं है। हम विचारधारा के लिए काम करते हैं ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सम्मान मिले, रहने को छत मिले, वह हम कर रहे हैं। पानी और पक्का मकान भी हम सबको 2024 तक देकर रहेंगे। कहा कि विपक्षियों ने जनता के बीच कभी कोई काम नहीं किया, वह सिर्फ जनता को धोखा देते आए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ प्रबंधन हमारे चुनाव प्रणाली का सबसे मजबूत कार्य है, जो 75 राजस्व जनपदों ,5 पार्टी निष्ठाओं और विधानसभा की 403 सिटों का लक्ष्य लेकर हम निकल पड़े है।

प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन से संबंधित सभी विषयों की समीक्षा में एक-एक कार्यकर्ता से पार्टी के कार्यक्रम और अभियानों की जानकारी लेते हुए निर्देश देते हुए कहा की कर्मठता और निष्ठा से कार्य करने से मनुष्य में नेतृत्व विकसित होता है। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही धैर्यशील, सयंमी एवं सहनशील है। बैठक में प्रदेश मंत्री मीना चौबे, राकेश त्रिवेदी, सरोज कुशवाहा, अमरनाथ यादव, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह (गाजीपुर), हंसराज विश्वकर्मा (वाराणसी), विद्यासागर राय (महानगर), जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, अभिमन्यु सिंह (चंदौली), विधायक सुभाष पासी, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, केदारनाथ सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रामतेज पांडेय, सुनील जैन, दिनेश पांडेय, इंद्र कुमार सिंह, जय सिंह पाल, किरन शर्मा, निर्मला पटेल, युवा नेता हिमांशु सिंह, विधायक सुनीता सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, अजीत सिंह,सुरेश बिंद, पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, योगेश सिंह, रुद्रा पांडेय, शीला सोनकर, पूनम मौर्य, साधना राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शैलेश कुमार राम, प्रवीण त्रिपाठी, हरेन्द्र यादव, कार्तिक गुप्ता आदि सहित तमाम नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन संतोष सिंह पटेल महामंत्री काशी क्षेत्र ने किया।

This image has an empty alt attribute;  its file name is% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% 9C% E0% A5% 8D% E0% A4% 9E% E0% A4% BE% E0% A4% AA% E0% A4 % A8-% E0% A4% B5% E0% A4% BF% E0% A4% A8% E0% A5% 8B% E0% A4% A6-% E0% A4% B0% E0% A4% BE% E0% A4 % AF-% E0% A4% B9% E0% A5% 8B% E0% A4% 9F% E0% A4% B2-% E0% A4% 97% E0% A5% 8D% E0% A4% B0% E0% A5 % 87% E0% A4% A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page