Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विधायक मन्नू अंसारी ने लखमीपुर में निर्मित पानी टंकी का किया निरीक्षण

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद के सपा विधायक सुहैब अंसारी ने गुरुवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लखमीपुर में निर्मित पेयजल योजना के कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नलकूप, पम्प हाउस, राइजिंग मेन, शिरोपरि जलाशय, पाइप लाइन, हाउस कनेक्शन, सोलर सिस्टम एवं बाउण्ड्रीवाल-गेट का कार्य पूर्ण पाये गये। योजना के तहत 375 नग हाउस कनेक्शन में सोलर सिस्टम के माध्यम से आटोमेटेड मेथड द्वारा नियमित पेयजल आपूर्ति ग्रामवासियों को उपलब्ध करायी जा रही है। ग्रामवासियों बताया कि लखमीपुर पेयजल योजना से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामवासियों में खुशी है। विधायक मन्नू अंसारी ने ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल के बारे में जानकारी दी। गयी एवं प्रेरित किया कि दैनिक जीवन में शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें। जिससे आप सभी के हेल्थ इंडेक्स में सुधार होगा। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की एफटीके महिलाओं द्वारा पेयजल गुणवत्ता की जांच की गयी, जिसमें पेयजल की गुणवत्ता पीने योग्य पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियन्ता, मो० कासिम हाशमी, सहायक अभियन्ता दिवाकर विक्रम सिंह एवं अमरनाथ यादव, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज झॉ एवं डीसी डीपीएमयू राजाराम उपस्थित रहें।

Popular Articles