Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पूर्व मुख्यमंत्री की मनाई गयी पुण्यतिथि

गाजीपुर। सपा कार्यालय पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी. मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने कहा कि बीपी मंडल ने पिछड़े , शोषित, वंचित समाज को 27% आरक्षण का प्राविधान कर समाज में समानता का अधिकार देने का कार्य किया। विधायक जंगीपुर डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि बी पी मंडल ने समाजिक न्याय को मजबूती प्रदान करने का काम किए। आज भी उनके विचार देश में प्रासंगिक है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्षगण रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, नन्हकू यादव, सुशील जायसवाल, रविंद्र प्रताप यादव, अशोक बिन्द, शिवशंकर यादव, सदानंद यादव, आत्मा यादव, अमित ठाकुर, दारा यादव, रीना यादव, ममता, अनीता, नीलम,संतोष, रितेश, पवन, विंध्याचल यादव, अशोक इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles