
गाजीपुर। प्रादेशिक कर्मचारी अधिकारी महासंघ लोक निर्माण विभाग द्वारा जेई वीरेंद्र राम के हमलावरों की एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज समस्त अधिकारी कर्मचारी मंगलवार को भी लोक निर्माण विभाग के परिसर में महासंघ के संयोजक इं सुरेंद प्रताप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया । कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि तीन अप्रैल तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने आन्दोलन को अपना समर्थन देते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आंदोलन को समाप्त कराने की अपील की। संरक्षक अम्बिका दूबे ने इस आंदोलन को समाप्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से अपील की।धरना सभा को लोक निर्माण विभाग समस्त खण्डों के अधिशाषी अभियंता सहायक अभियंता,मिनिस्टीरियल संगठन,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,सहित विभिन्न संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए। आश्वासन के बाद कमर्चारियों ने एसडीएम और सीओ को पत्रक सौपा ।धरना सभा में इं बीएल गौतम, इं जयप्रकाश, इं संतोष कुमार वार्ष्णेय, इं अनुराग यादव, इं विजय पाल, इं सुभाष, इं रामवीर यादव, इं कृष्ण मुरारी, इं रमाशंकर, इं महेश कुमार, इं आशीष श्रीवास्तव,जनपद सचिव राजेश यादव,रणजीत यादव , रमाकांत यादव,मनोज यादव,बैजनाथ तिवारी, इ अनंत लाल, इं बलराम साहनी,नफीस अहमद उपस्थित रहे। अध्यक्षता इं बीएल गौतम,एवं संचालन इं सुरेन्द्र प्रताप एवं इं राजेश यादव ने किया।




