Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अपने बुढ़ापे की लाठी के लिए घर से बाहर निकलना होगा

गाजीपुर।  पीजी कॉलेज सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में पहली अप्रैल को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राम दुलारे ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए इसे कर्मचारियों के भविष्य के लिए “खतरनाक और बेकार” योजनाओं के खिलाफ एकजुट संघर्ष करार दिया है। इस अभियान के तहत कॉलेज के स्टाफ से एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग करने की अपील की गई है। इसी क्रम में कई गतिविधियां निर्धारित की गई हैं ।सभी कर्मचारी अपनी बांह में काला फीता बांधेंगे। इसके अलावा, एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ पोस्टर तैयार किए जाएंगे और कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा। सरजू पांडेय पार्क में एकत्रित होकर कर्मचारी पैदल मार्च करेंगे और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपेंगे। यह अभियान अटेवा (ऑल टीचर्स एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन) और एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के सहयोग से चलाया जा रहा है। अध्यक्ष डॉ .राम दुलारे ने कहा कि इन संगठनों के संघर्ष से कई विभागों के उन कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिला है, जिनके विज्ञापन 28 मार्च 2005 से पहले निकले थे। उन्होंने कॉलेज के कर्मचारियों से अपील किया कि वे इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हों, क्योंकि “यह लड़ाई हम सबकी है और इसे जीतना हमारा लक्ष्य है।” संदेश में कहा गया, “अपने बुढ़ापे की लाठी ओपीएस के लिए घर से बाहर निकलना होगा।” साथ ही, सभी संगठनों से अपने-अपने स्तर पर इस विरोध को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।  पीजी कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी इस मुहिम को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं और इसे अपने भविष्य की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं। इस मौके पर संगठन के संयुक्त मंत्री डॉ. धर्मेंद्र, आय व्यय मंत्री डॉ. नीतीश कुमार भारद्वाज, कोषाध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह यादव, पूर्व महामंत्री प्रोफे. डॉ. जी. सिंह, पूर्व महामंत्री प्रोफे. डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बद्रीनाथ सिंह, पूर्व महामंत्री वी.बी.एस.पी.यू. जौनपुर सहित डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रोफे. डॉ. रवि शंकर सिंह, प्रोफे. डॉ. आबिद अंसारी, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. शिव शंकर यादव, डॉ. आस्था सिंह, डॉ. अंजनी कुमार गौतम, डॉ. समरेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. प्रदीप कुमार रंजन, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. पंकज कुमार यादव, डॉ. त्रिनाथ मिश्र, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ.अविनाश चंद राय, डॉ. आई. आर. पाठक, डॉ. आलोक रंजन श्रीवास्तव, डॉ. आनंद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles