समय परिवर्तन के बीच होगा पूर्व सीएम का कार्यक्रम

 समय परिवर्तन के बीच होगा पूर्व सीएम का कार्यक्रम

—डीएम ने किया समय परिवर्तन करने का आग्रह

गाजीपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव का मुहम्मदाबाद विधानसभा के फखनपुरा में 16 नवंबर को आयोजित होने वाली महारैली पर प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने की अफवाह से नेता-कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। फिर भी नेता-कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे रहे। सपा जिलाध्यक्ष और विधायक ने कहा कि हर हाल में सपा मुखियां की रैली होगी। प्रशासन चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, यह कार्यक्रम होकर रहेगा।
मालूम हो कि 16 नवंबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुहम्मदाबाद विधानसभा के फखनपुरा सहित अन्य कई स्थानों पर सभा आयोजित होनी है। उन्हें जनसंपर्क करते हुए आजमगढ़ जाना है। यह कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद सपा नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए। इसी बीच यह अफवाह उड़ी कि पीएम मोदी के कार्यक्रम का हलावा देते हुए प्रशासन ने अखिलेश यादव के कार्यक्रम पर रोक लगा दिया है। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए रविवार की शाम करीब चार बजे सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं कार्यक्रम स्थल फखनपुरा में बन रहे हैलीपैड का जायजा ले रहा हूं। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि अन्य जनपदों में सपा मुखिया की रैली में होने वाली भीड़ को देखते हुए भाजपा घबरा गई है। इसीलिए कार्यक्रम पर रोक लगाना चाहती है। प्रशासन चाहे जितना भी जोर लगा लें, हर काल में कार्यक्रम होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम पर रोक नहीं लगाई गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सार्वजनिक संचालन पर रोक लगाई गई है। इसलिए अखिलेश यादव के कार्यक्रम में समय परिवर्तन करने का आग्रह किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page