Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कुंभ मेले में पत्नी से बिछड़ गया था पति

सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस के प्रयास से महाकुंभ में परिवार से बिछड़े व्यक्ति की परिवार के लोगों से मुलाकत हुई। पति पर नजर पड़ते ही पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार 16 मार्च को सैदपुर में भटकते हुए एक व्यक्ति मिला, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विद्याराम शर्मा, पुत्र सिद्दार शर्मा निवासी बेलखारी थाना गोहद जिला भिंड मध्य प्रदेश बताया। काफी प्रयास के बाद उनके स्थानीय थाने से सम्पर्क कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना के बाद परिवार के लोग 17 मार्च को विद्याराम के दामाद सौरभ शर्मा पुत्र राम बदन शर्मा निवासी आनंद नगर थाना बोधापुर जनपद ग्वालियर मध्य प्रदेश व उनकी पत्नी यशोदा शर्मा के साथ सैदपुर पहुंचे। पति पर नजर पड़ते ही पत्नी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। पति की आंखें भी सजल हो गई।विद्या राम शर्मा ने बताया कि वे लोग 14 फरवरी को बस से समूह में संगम स्नान के लिए प्रयागराज निकले थे, जहां पति-पत्नी साथ में स्नान किए, लेकिन स्नान बाद बिछड़ गए और भटकते हुए कुछ दिन पहले सैदपुर आ गए। कल एक युवक ने थाने पहुंचाया, जहा से घर बात हुई। मैं घर पहुंचने की उम्मीद छोड़ चुका था, लेकिन सैदपुर पुलिस के प्रयास से आज मैं अपने घर वालों से मिला।पत्नी यशोदा शर्मा ने बताया की संगम स्नान के बाद मेरा पति से साथ छूट गया था। हम लोगों ने हर तरफ खोजा यहां, तक कि चित्रकूट, इटावा और कई जिलों में जहां, उम्मीद थी खोजने गए, लेकिन वो नहीं मिले। उम्मीद कम हो रही थी, लेकिन एक आशा थी कि वो जरूर मिलेंगे, होली एक दम मनहूस बीती, लेकिन कल जब घर पति के मिलने की सूचना मिली तो, मैं आपको बता नहीं सकती की मुझे कितनी खुशी मिली। जब थाने से वीडियो कॉल पर पति से बात हुई तो नया जीवन मिलने जैसी अनुभूति हुई। मैं गाजीपुर पुलिस की आभारी रहूंगी, जिसने मुझे मेरे पति से मिलवाया।

Popular Articles