Friday, March 14, 2025

Top 5 This Week

spot_img

विश्व महिला दिवस पर प्रधान ने महिलाओं को किया सम्मानित

गाजीपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में चंदौली डीपीसी से ट्रेनर शशि कुमार ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने ग्राम सभा की महिलाओं को जागरूक किया और उनकी भागीदारी के लिए बताया कि महिला सशक्तिकरण बन रही है और सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है । महिलाएं देश की आधी आबादी के रूप में जानी जाती हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने बताया कि महिलाओ को सशक्त ,आत्मनिर्भर और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाय। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया रहा है । 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। यह दिन नारी शक्ति और महिलाओं की उपलब्धियों को सलाम करने का है। इस दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। यह दिवस हमें महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है।

इस दिन उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। भारत में आजादी के बाद लगातार सुधारों से महिलाओं को पुरुषों की तरह सशक्त बनाया गया है। वह आज स्वावलंबी और स्वतंत्र है। महिला दिवस पर जगह-जगह अनेक संगोष्ठियां, सेमिनार आदि कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं का ऐलान भी होता है। महिलाएं तमाम तरह की उपलब्धियां हासिल भी कर रही हैं। जिसमें भारतीय संविधान और कानून का विशेष योगदान है। आधुनिक दौर में एक महिला एक पूर्ण चक्र है। उसके भीतर सृजन, पोषण और परिवर्तन की असीम शक्ति है। यह शक्ति और भी प्रबल तब हो जाती है जब एक महिला घर के दहलीज से बाहर आकर खुद को कामकाजी महिलाओं के कतार में खड़ी करती है। वास्तव में कामकाजी महिलाएं ही महिला सशक्तीकरण की पर्यायवाची और पूरक हैं। अपने शहर में एक ठेले पर सब्जी बेचने से लेकर बड़े उद्योग की ऑनर तक ऐसे कई उदाहरण हैं जो महिला सशक्तीकरण की मिशाल पेश कर रही है । एडीओ पंचायत श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने महिला दिवस पर महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए, महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने पचास महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस मौके पर निताबी देवी , बेबी देवी, सुनीता, जामवंती, इसलामती, कमली, रीमा, पार्वती, धर्मावती, धनौती, बिंदु , सोनिया, कश्मीरी, पूनम, रिंकी, सफाई कर्मचारी माधव सिंह चौहान, खरपातूराम, सितार चंद ,अजय यादव तथा रामनिवास यादव उपस्थित रहे।

Popular Articles