Sunday, March 16, 2025

Top 5 This Week

spot_img

राजेश्वरी विकलांग विद्यालय में मनाया गया महिला दिवस

गाजीपुर। राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फतेहुल्लहपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष शारदा सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया । संस्था  संरक्षिका सविता सिंह की स्थापित संस्था महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी, उन्होंने दिव्यांग होते हुए भी समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को सदैव रोकने का प्रयास करती हैं। सविता सिंह गरीब महिलाओं का कोई भी समस्या हो, जिस रूप में हो सके , उनको उस समस्या से निजात दिलाती हैं। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाएं उससे मिलने के लिए आतुर थी ।लेकिन सविता सिंह को इस वर्ष महिला दिवस पर सम्मानित करने के लिए विदेश (वियतनाम) से बुलावा आया था ।इस कारण उपस्थित नहीं हो सकी। संस्था की अध्यक्षता और प्रबंधक स्नेह लता ने कहा कि आज समाज में महिलाओं का सम्मान काफी बढ़ गया है । आज के परिवेश में देश की रक्षा व सम्मान की बात हो तो महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने देश के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ,अंतरिक्ष में जाने वाली सुनीता विलियम हो, चाहे सेवा की कमांडर या पायलट हो किसी भी दफ्तर में महिलाओं का योगदान काफी है। जिसे वह देश का नाम रोशन करती हैं । सुमित्रा सिंह ने कहा कि महिला समाज में एक प्रमुख अंग है लेकिन आज महिलाओं पर अत्याचार में कमी आई है ।क्योंकि समाज में आजकल महिलाएं शिक्षित हो रही हैं । रागिनी सिंह ने कहा कि आज शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का प्रमुख योगदान रहता है। लड़कियां मेरिट में नंबर काफी लेकर अपने परिवार के साथ-साथ जनपद के साथ-साथ अपने प्रदेश का भी नाम रोशन कर रही है । इस मौके पर लक्ष्मी वर्मा, नाजिया बेगम, सुनीता देवी, अनीता देवी,अवनी गुप्ता,प्रियंका गुप्ता,प्रिया राय ,वेदांती देवी, राधिका यादव ,अलका कुमारी, अनीता यादव आदि महिलाओं ने भाग लिया।

Popular Articles