Sunday, March 16, 2025

Top 5 This Week

spot_img

सदर तहसील में रहा निस्तारण शून्य

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें 79 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर सात का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 241 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 24 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 10 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार की अध्यक्षता में 22 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत प्राप्त हुये। जिसमें निस्तारण शून्य रहा। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत में से छह का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदर कासिमाबाद, एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles