
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 69 शिकायत प्राप्त हुए और मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सभी तहसीलों में समाधान दिवस में कुल 171 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 24 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता 17 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार की अध्यक्षता में 12 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 17 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 14 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से पांच का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 शिकायत प्राप्त दो का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाय। तहसील दिवस के बाद तहसील परिसर में बनाये गये समीक्षा भवन का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियां, तहसीलदार एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।




