Wednesday, March 12, 2025

Top 5 This Week

spot_img

पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को मोदी व योगी कर रहे हैं साकार

गाजीपुर। पं दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि को भारतीय जनता पार्टी ने समर्पण दिवस के रूप में प्रत्येक बूथों पर मनाया । इस अवसर पर जिले भर के बुथो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मिश्र बाजार तिराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का सपना पं दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था। जिसको भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि राजनीति को जन सेवा का माध्यम मानने वाले पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय गरीबों और दलितों की आवाज थे। उन्होंने समाज में गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति उनका समर्पण का भाव उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,प्रीति गुप्ता, साधना राय, रासबिहारी राय, जिला मीडिया शशिकांत शर्मा, अभिनव सिंह छोटू, सोमेश मोहन राय, अनुज अकेला, हर्षित सिंह, गर्वजित सिंह, आनंद गुप्ता, अर्जुन सेठ , रामेश्वर तिवारी, हेमंत त्रिपाठी, शशांक राय, कुंवर बहादुर सिंह, सनी चौरसिया, विशाल चौरसिया, नीतीश दूबे, सूर्य प्रकाश यादव,योगेश्वर शुक्ला, निखिल राय,नरेंद्र गुप्ता एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular Articles