नारी विहीन पीएम-सीएम नहीं समझ सकते नारी की भावनाःकुसुम तिवारी

 नारी विहीन पीएम-सीएम नहीं समझ सकते नारी की भावनाःकुसुम तिवारी

गाजीपुर। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को टिकट में 40 प्रतिशत आरक्षण, युवाओं को स्मार्टफोन, लड़कियों को स्कूटी देने की घोषणा की कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा की। शुक्रवार को युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस कार्यालय पर एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया।

इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। आधी आबादी के विकास से समाज, देश और पार्टी का विकास होगा। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ेंगी। कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी ने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना हम दुनिया के विकसित राष्ट्रों की कतार में शामिल होने का सपना नहीं देख सकते। नारी विहीन प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री नारी की इस भावना को नहीं समझ सकते। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील राम, अजय कुमार श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, राजेश गुप्ता, नीरा चौबे, राकेश राय, अखिलेश राय, राजेश उपाध्याय, मुन्नी विश्वकर्मा, ऊषा देवी, उर्मिला, प्रीति सिंह, पूजा, सुमन, गीता गुप्ता, इंद्रावती पासवान आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page