निर्दोष लोगो का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगी सपाःपूर्व मंत्री

 निर्दोष लोगो का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगी सपाःपूर्व मंत्री

—सपा की गठित कमेटी पहुंची मरदह, पीड़ितों का जाना हाल, ली जानकारी

गाजीपुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के संयुक्त निर्देश पर बुधवार को पार्टी की गठित कमेटी ने मरदह थाने में बीते 14 अक्टूबर को हुए पथराव की घटना के बाबत घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मरदह गांव का दौरा किया। बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया किसी भी हाल में उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घटना का विवरण सुनकर जेल में बंद लोगो की जमानत करवाने सहित दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करवाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जेल में बंद लोगो की जमानत सहित हर तरह की सम्भव मदद समाजवादी पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां से लौटने के बाद राही पर्यटक में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस ने लोगों का दरवाजा तोड़कर लोगों को बर्बरता पूर्वक पीटने और महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। पुलिस की निर्मम पिटाई से महिलाओं के शरीर का कोई अंग नहीं बचा है, जहां चोट का निशान न हो, महिलाओं के शरीर पर ऐसी जगहों पर भी चोट है, जिसे देखना और दिखाना संभव नहीं था। पुलिस द्वारा दरवाजा, खिड़की और उनके छप्पर गिरा दिए गये है। पुलिस ने बर्बरता की इंतहा कर दी है। इस वहशियाने अंदाज की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। कहा कि मरदह कांड में निर्दोष लोगो के उत्पीड़न को सपा किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि घटना के दोषी एसओ को यदि लाइन हाजिर नहीं किया गया तो सपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। सारा दोष उस एसओ का है, जिसने रामलीला का कार्यक्रम करवाने की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी जमानत नहीं बचा पाएगी। इस सरकार में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इस सरकार में सबसे लूट-हत्या सबसे अधिक हुई है। इस अवसर पर जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, महेन्द्र चौहान, विधानसभा अध्यक्ष जैहिंद यादव, चन्द्रशेखर यादव, डा. सांनद सिंह आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page